वन्यजीव हमलों पर सख़्त दिखे मुख्यमंत्री धामी, बोले – घायलों के उपचार का पूरा खर्च सरकार उठाएगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून।प्रदेश में लगातार बढ़ रहे वन्यजीव संघर्ष को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव वन के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में भालू सहित अन्य वन्यजीवों के हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सीएम धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी घटनाओं में घायल हर व्यक्ति के उपचार का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

सीएम धामी ने कहा कि “हर घायल को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में किसी भी तरह की देरी न हो तथा आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएँ।

मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि राज्य सरकार ने वन्यजीव हमलों में मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली मुआवजा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी है।

बैठक में सीएम धामी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों के उपचार के साथ-साथ संवेदनशील व प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और जागरूकता के उपाय भी तत्काल तेज़ किए जाएँ, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।

 

Leave a Comment

और पढ़ें