मुख्यमंत्री धामी ने हरिपुरकला स्थित उत्तम ध्यान आश्रम में अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी से की शिष्टाचार भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार, 15 नवंबर 2025।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिपुरकला स्थित उत्तम ध्यान आश्रम पहुंचकर अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आश्रम पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल और मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने महामंडलेश्वर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और आश्रम की गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की।

कार्यक्रम में विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री सुशील सैनी, श्यामवीर सैनी, जयपॉल चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आश्रम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें