राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली बड़ी सौगात, 142 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने घोषित किया परिणाम, शीघ्र होगी तैनाती

देहरादून, 18 नवम्बर ।
राज्य के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न संकायों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों का विषयवार चयन परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों को जल्द ही प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पहली तैनाती दी जाएगी।

इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक माहौल मजबूत होगा और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध होगा। साथ ही संबद्ध अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी बेहतर विशेषज्ञ सेवाएं मिल सकेंगी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु अधियाचन चयन बोर्ड को भेजा था। निर्धारित मानकों के मुताबिक चल रही प्रक्रिया का पहला परिणाम अब जारी हो गया है, जिसमें दो दर्जन से अधिक संकायों से 142 विशेषज्ञों का चयन हुआ है।

किस संकाय में कितनी नियुक्ति

एनेस्थीसिया – 16

एनाटॉमी, पीडियाट्रिक्स, बॉयोकैमेस्ट्री – 7-7

ब्लड बैंक, रेडियोथेरेपी, डर्मेटोलॉजी – 3-3

कम्युनिटी मेडिसिन, पैथोलॉजी – 12-12

डेंटिस्ट्री – 2

इमरजेंसी, फॉरेन्सिक मेडिसिन – 1-1

जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेस्पिरेट्री मेडिसिन, फार्माकोलॉजी – 5-5

माइक्रोबॉयोलॉजी, आर्थोपीडिक्स – 9-9

ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनी – 8

ऑप्थैल्मोलॉजी – 4

ईएनटी, साइकाइट्री, फिजियोलॉजी – 6-6

इन सभी चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती पूरी होने के बाद राज्य के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण, प्रशिक्षण एवं शोध गतिविधियों में अपेक्षित तेजी आने की उम्मीद है।

मंत्री का बयान
“उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न संकायों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित फैकल्टी को जल्द ही मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दी जाएगी। स्थाई फैकल्टी मिलने से शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध कार्यों में गुणात्मक बढ़ोतरी होगी, जिसका लाभ सीधे मेडिकल छात्रों को मिलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें