रजत जयंती समारोह से जुड़े अनुभवों, फीडबैक और सुझावों का डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने के निर्देश
देहरादून 10 नवंबर। सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें 25वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह और उसमें सम्मिलित विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित अनुभवों, फीडबैक और सुझावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रजत जयंती वर्ष में आयोजित हुए प्रवासी सम्मेलन, युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक उत्सव, महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री के आगमन जैसे सभी आयोजनों से प्राप्त अनुभव, सुझाव और फीडबैक का विस्तृत डॉक्यूमेंटेशन तैयार किया जाए।उन्होंने कहा कि यह डॉक्यूमेंटेशन राज्य के भावी विकास, नीति निर्माण और क्रियान्वयन में उपयोगी सिद्ध होगा। सचिव प्रोटोकॉल को सभी विभागों से प्राप्त सुझावों को संकलित (कंपाइल) कर सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए गए।मुख्य सचिव बर्धन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य के समेकित विकास के लिए दिए गए सुझावों को भी दस्तावेज़ के रूप में तैयार किया जाए, ताकि इन्हें राज्य की भावी नीतियों में समाहित किया जा सके।उत्तराखंड को “स्पिरिचुअल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड” के रूप में स्थापित कर ग्लोबल नेटवर्क से जोड़ना।राज्य की प्रत्येक विधानसभा में योग केंद्र, आयुर्वेदिक केंद्र, नेचुरोपैथी संस्थान और होमस्टे से युक्त एक कंप्लीट पैकेज तैयार करना।प्रत्येक वाइब्रेंट विलेज को स्थानीय संस्कृति, भोजन और होमस्टे आधारित पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना।वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेला अभियान के माध्यम से उत्तराखंड के पारंपरिक पर्वों और मेलों को वर्ल्ड मैप पर स्थापित करना।हॉर्टिकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, हर्बल मेडिसिन, हस्तशिल्प और ऑर्गेनिक उत्पादों के लिए एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाना।तीर्थाटन, बारहमासी पर्यटन, इको टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन की संभावनाओं को व्यापक रूप से विकसित करना।राज्य के GI टैग प्राप्त उत्पादों को देश के प्रत्येक घर तक पहुंचाने का अभियान चलाना।‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के तहत उत्तराखंडी उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाना और उनके डिलीवरी सिस्टम को सुदृढ़ करना।मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सुझाए गए ये बिंदु अगले 25 वर्षों के लिए उत्तराखंड के विकास का रोडमैप तैयार करने में सहायक होंगे।इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल.एल. फैनई, आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव रंजीत सिन्हा, सहित विभि
न्न सचिव एवं अपर सचिव उपस्थित रहे।








