देश की स्वतंत्रता के साथ आत्मिक जागृति का पावन पर्व मुक्ति पर्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 16 अगस्त ।भारतवर्ष ने स्वतंत्रता के 79 गौरवशाली वर्ष का उत्सव मनाया। वहीं संत निरंकारी मिशन ने मुक्ति पर्व को आत्मिक स्वतंत्रता के रूप में श्रद्धा और समर्पण से भव्यतापूर्वक आयोजित किया। यह पर्व केवल एक स्मृति नहीं बल्कि आत्मिक चेतना के जागरण और जीवन के परम उद्देश्य का प्रतीक है।
मुक्ति पर्व समागम का आयोजन निरंकारी राजपिता रमित की पावन अध्यक्षता में दिल्ली स्थित निरंकारी ग्राउंड नं0 8, बुराड़ी रोड पर किया गया जिसमें दिल्ली एवं एन0सी0आर0 क्षेत्रों से हज़ारों श्रद्धालु और भक्तों ने सम्मिलित होकर सतगुरु के आदेशानुसार उन महान संत विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जिन्होंने मुक्तिमार्ग को प्रशस्त करने हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन ही मानवता की सेवा में अर्पित कर दिया।
इसी श्रृंखला में देहरादून बाईपास निरंकारी सत्संग भवन में जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने मुक्ति पर्व के अवसर पर निरंकारी मिशन के पुरातन महान विभूतियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सभी संतो को आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त विश्वभर में मिशन की सभी शाखाओं में भी मुक्ति पर्व के अवसर पर विशेष सत्संग का आयोजन कर इन दिव्य संतों को नमन किया गया। श्रद्धालुजनों ने शहनशाह बाबा अवतार सिंह जी, माता बुद्धवंती जी, राजमाता कुलवंत कौर, माता सविंदर हरदेव, भाई साहब प्रधान लाभ सिंह एवं अन्य अनेक समर्पित भक्तों को हृदय से स्मरण कर उनके जीवन से प्रेरणा प्राप्त की।
इस पर्व की शुरुआत 15 अगस्त 1964 को जगत माता बुद्धवंती की स्मृति में हुई जिसे तब माता दिवस के रूप में आयोजित किया गया। 17 सितम्बर 1969 में बाबा अवतार सिंह के ब्रह्मलीन होने पर यह दिवस सन् 1970 से माता शहनशाह दिवस कहलाने लगा। 1979 में प्रथम प्रधान भाई साहब लाभ सिंह के ब्रह्मलीन होने पर बाबा गुरबचन सिंह ने इसे मुक्ति पर्व नाम दिया। 2018 से माता सविंदर हरदेव को भी इस दिन श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाते है।
मुक्ति पर्व की मूल भावना यही है कि जैसे भौतिक स्वतंत्रता हमें राष्ट्र की उन्नति का मार्ग देती है, वैसे ही आत्मिक स्वतंत्रता यानि जन्म.मरण के चक्र से मुक्ति . मानव जीवन की परम उपलब्धि है। यह मुक्ति केवल ब्रह्मज्ञान की दिव्य ज्योति से ही संभव हैए जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ती हैए और इस जीवन के वास्तविक उद्देश्य का बोध कराती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

पंचायत बेतालघाट, नैनीताल में प्रमुख एवं उप प्रमुखों के निर्वाचन के दौरान हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और थानाध्यक्ष अनीश अहमद निलम्बित।

पंचायत बेतालघाट, नैनीताल में प्रमुख एवं उप प्रमुखों के निर्वाचन के दौरान हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और थानाध्यक्ष अनीश अहमद निलम्बित।