गुप्तकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
गुप्तकाशी पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय अटल वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल वाजपेयी एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पार्टी और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्शों और सादगीपूर्ण जीवन से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती रहेगी।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 20








