👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून । नारायण दत्त भट्ट 22 जून।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके अनुपालन में देहरादून के अलग अलग थाना क्षेत्रो में नशा तस्करों को पकड़ने की कार्यवाही की गयी ।
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हनुमान मंदिर खाली प्लाट चंदेश्वर नगर से शराब तस्कर लाल बहादुर साहनी पुत्र स्व० गणेश साहनी निवासी गली नंबर 22, चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश को 02 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की, 01 पेटी अंग्रेजी शराब 8 पीएम व्हिस्की, 05 पेटी बीयर गॉडफादर , 01 पेटी देशी शराब कुल 9 पेटियों के साथ गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में 60 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना सहसपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दिलशाद पुत्र रियाजुद्दीन को सभावाला से सहसपुर जाने वाले मार्ग पर आसन नदी के किनारे से 110 ग्राम अवैध चरस के साथ तथा राकिब पुत्र उमरदीन को दर्रारेट चेक पोस्ट के पास से 120 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सहसपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट , उपनिरीक्षक सतेन्द्र भाटी, प्रभारी चौकी धर्मावाला, उप निरीक्षक अमित कुमार
कांस्टेबल तेज सिह, भारत वीर , दीपक, मोहम्मद रईस , बृजेश शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें