चम्पावत । नारायण दत्त भट्ट 21 जून।
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत मीत सिंह जनपद चंपावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर आ रहे हैं।
जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि राज्यपाल 23 जून को उधमसिंह नगर से सुबह 9 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 10.30 बजे आर्मी यूनिट एरिया बनबसा पहुंचेंगे।10:30 से 10:45 बजे का उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद 10:45 बजे से 11:30 तक सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। उसके बाद 11:30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 11:45 बजे एसएसबी पोस्ट बनबसा पहुंचेंगे। जहां पर 11:45 से अपराह्न 12:15 बजे तक सैनिकों से बातचीत करेंगे।
दोपहर 12:15 पर वह वहां से प्रस्थान कर 12:25 बजे मिलिट्री गेट जीरो लाइन पोस्ट बनबसा पहुचेंगे, जहां उनका समय अपराह्न 12:25 से अपराह्न 12:40 तक सैनिकों के साथ बातचीत के लिए आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात अपराह्न 12:40 बजे राज्यपाल जनपद चंपावत से उधम सिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।








