हरेला त्योहार हमारे पूर्वजों की देन हैं: वृक्षमित्र डॉ सोनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 16 जुलाई ।हरेला पर्व पर वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी व किरन सोनी ने मेरा पेड़-मेरा दोस्त अभियान के तहत जहां पौधारोपण किया वहीं उन्होंने पुलिस कर्मियों व ट्रैफिक ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को दोनो पति पत्नी ने तुलसी, तेजपत्ता के पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए। डॉ सोनी व किरन सोनी थाना रायपुर में जाकर थाना प्रभारी गिरीश नेगी, मोहित सिंह, कलादेवी एवं फ्वाराचौक, घंटकर, थाना डालनवाला, सर्वचौक, आराघर चौकी में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को पौधा भेंट कर जहां हरेला का संदेश दिया वहीं पौधा उपहार में भेंटकर पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण करने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें