पिटकुल मुख्यालय में एम डी पीसी ध्यानी के नेतृत्व में किया वक्षारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 16 जुलाई

।प्रबन्ध निदेशक पिटकुल पीसी ध्यानी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन, परिसर देहरादून में तथा क्षेेत्रीय,मण्डल, खण्ड, उपखण्ड कार्यालयों में 2025 पोधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये नारे एक पेड़ माँ के नाम को स्मरण करवाते हुये सभी कार्मिकों से अनुरोध किया गया कि अपने घरों पर या आस-पास एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हमेशा पर्यावरण संरक्षण की बात करते हुये अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करते रहते हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष, पिटकुल एवं प्रमुख सचिव (ऊर्जा) उत्तराखण्ड शासन द्वारा भी पर्यावरण को हरा-भरा एवं स्वस्थ रखने हेतु ऊर्जा के तीनों निगमों में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा लोक पर्व हरेला का महत्व समझाते हुये अवगत कराया गया कि हरेला का तात्पर्य हरियाली से है तथा पेड़-पौधे लगाने से चारों ओर हरियाली रहेगी, जिससे सभी को स्वास्थ्य पर्यावरण मिलेगा तथा ईद-गिर्द यदि पर्यावरण अच्छा होगा तो व्यक्ति स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व समृध्द्वि, शांति, उत्साह एवं फसल उत्सव का पर्व है जिसेे प्रत्येक नागरिक को अपने घरों के आस-पास तथा कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा एवं कार्बन उत्सर्जन के रोकथाम में योगदान दे सकते हैं साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम वातावरण से कार्बन डाईआक्साइड को अवशोषित कर सकते है।प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि इस वर्ष हरेला के शुभ अवसर पर पिटकुल अधिकारियों एवं द्वारा पिटकुल के विभिन्न कार्यालयों,उपकेन्द्रों ,अन्य इकाईयों,परियोजना के कार्यक्षेत्रों में कुल 2025 वृक्षारोपण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इसके साथ ही पिटकुल के कार्मिकों द्वारा अपने घरों एवं आस-पास के क्षेत्रों मे भी वृक्षारोपण किये गये।
प्रबन्ध निदेशक महोदय ने बताया कि प्रभागीय वन अधिकारी, देहरादून द्वारा पिटकुल को 500 पेड़ तथा ‘अन्तर्मन परिवार सोसाइटी द्वारा लगभग 1000 पेड़ पिटकुल को उपलब्ध कराये गये हैं जिन्हें प्रबन्ध निदेशक के निर्देशो पर कुमायुॅ क्षेत्र एवं गढवाल क्षेत्र के कार्यालयों में उपलबध कराया गये।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी, मुख्य अभियन्ता कमलकान्त, ईला चन्द, अनुपम सिंह महाप्रबन्धक , अशोक कुमार जुयाल महाप्रबन्धक (वित्त), मनोज कुमार, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) शालू जैन, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) विवेकानन्द, अधीक्षण अभियन्ता पंकज कुमार, सूर्यप्रकाश आर्य, मन्त राम, नीरज पाठक, शायमा कमाल, अधिशासी अभियन्ता, मीनाक्षी भारती, राजीव सिंह, जगबीर सिंह, बलवन्त सिंह पांगती, रविन्द्र कुमार, दीपक कुमार, दिपेश रोहिला एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें