देहरादून 19 मई ।मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 19 मई को चैकिंग के दौरान आदुवाला आम के बगीचे के पास से एक नशा तस्कर शहबाज़ को 104.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त शहबाज द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक को वह मिर्जापुर सहारनपुर के रहने वाले जिशान नाम के व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर लाया था तथा जिसे वह कुंजा ग्रांट के रहने वाली हसीबा उर्फ माडी पत्नी तसव्वर उर्फ भुरा, निवासी कुरैशी मोहल्ला कुंजा ग्रान्ट, विकासनगर को देने जा रहा था, जिसके साथ मिलकर अभियुक्त नशे के आदि व्यक्तियों को उक्त स्मैक को ऊँचे दामो में बेचता था।गिरफ्तार अभियुक्त शहबाज पुत्र सलीम निवासी गाडा रोड अस्पताल के पास, मिर्जापुर, सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 25 वर्ष । जीशान निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर, उ0प्र0। हसीबा उर्फ माडी पत्नी तसव्वर उर्फ भुरा निवासी कुरैशी मोहल्ला, कुन्जाग्रान्ट, थाना विकासनगर वांछित है।
पुलिस टीम निरीक्षक शंकर सिह बिष्ट प्रभारी थाना सहसपुर, वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत थाना सहसपुर, उपनिरीक्षक विवेक राठी चौकी प्रभारी धर्मावाला , कांस्टेबल सुरेश रावत, सन्दीप कुमार, मनदीप शामिल थे।









