उत्तराखंड में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को लगा झटका, राज्य सरकार के सब्सिडी से हाथ खींचने के बाद सोलर लगवाने वाले उपभोक्ताओं ने पीछे खींचे हाथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत 17 मई।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से उत्तराखंड सरकार द्वारा 51000 की सब्सिडी बंद करने के बाद से राज्य में अपने घर में सोलर लगवाने वाले ग्राहकों में भारी गिरावट देखी जा रही है. सोलर से जुड़े कारोबारियों की मानें तो जब से राज्य सरकार ने सब्सिडी बंद की है तबसे अब तक 90 प्रतिशत से भी अधिक लोगों ने या तो सोलर की एप्लिकेशन वापस ले ली हैं या अब वे यूपीसीएल व योजना से जुड़े विभागों व वेंडरों के पीछे भागने को मजबूर हो गए हैं.
ज्ञात है कि पिछले दिनों एक समाचार पत्र के माध्यम से ये खबर आग की तरह फैली की उत्तराखंड सरकार ने 31 मार्च के बाद के आवेदनों पर सब्सिडी बंद कर दी है उपभोक्ताओं में राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर गुस्सा देखने को मिलने लगा है. लोगों का स्पष्ट कहना है कि सरकार को सब्सिडी बंद भी करनी थी तो पहले कोई समय अवधि देनी चाहिए थी, सब्सिडी की आस में कई मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों ने बैंकों से कर्ज़ लेकर सोलर लगवा लिया, लेकिन अब सब्सिडी ना मिलने के बाद से उन्हें भरी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है.
देश के अन्य राज्य जहां लोगों को सोलर लगवाने के लिए सब्सिडी बढ़ाकर दे रहे हैं , ऐसे में उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की 51000 की सब्सिडी बंद कर देने से सोलर लगने वाले उपभोक्ताओं को झटका लगा है. लोगों को भरोसा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेकर पुनः पूर्व की भांति ही सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जाएगी जिससे हमरा राज्य भी देश के अन्य राज्यों की तरह सोलर लगवाने में शीर्ष पर आएगा.

Leave a Comment

और पढ़ें