टनकपुर पावर स्टेशन में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनबसा ।टनकपुर पावर स्टेशन के चिकित्सालय में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ ऋषि रंजन आर्य पावर स्टेशन प्रमुख ने किया । इस अवसर पर पावर स्टेशन प्रमुख ने बताया कि सीएसआर योजना के तहत क्षेत्र में जनहित के कार्य किए जाते हैं। पावर स्टेशन में नियमित रूप से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस अवसर पर अपोलो अस्पताल से आए डॉ. विभु बहल आर्थोपेडिक सर्जन और डॉ. विवेक कुमार-कार्डियोलॉजिस्ट ने चिकित्सा जाँच कर सुझाव दिये। इस कार्यक्रम के आयोजन में पावर स्टेशन पदस्थ डॉ. मीना प्रसाद, डॉ. जिशु व पावर स्टेशन अस्पताल की टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर में स्थानीय निवासियों को चिकित्सा परामर्श के साथ निशुल्क

दवाइया दी।

Leave a Comment

और पढ़ें