टिहरी गढ़वाल 8 अप्रैल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ टिहरी सेवा विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन का पांच दिवसीय वर्ग मनेरी सेवाश्रम में 7 से 12 अप्रैल के मध्य संपन्न किया जाएगा। जिसमें युवक एवं युवतियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारियां जानकारी दी जायेगी।
स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स द्वारा 5 दिनों के अंदर युवाओं को माउंटेनिग, राफ्टिंग, जिप क्रॉस, सेल्फ डिफेंस और प्राथमिक उपचार की जानकारी प्रदान की जाएगी। वर्ग का उद्घाटन टिहरी विभा के विभाग प्रचारक पारस द्वारा किया गया।
उन्होंने युवाओं को राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन किस प्रकार से हो और विपत्ति के समय भी राष्ट्र की सेवा कैसे की जाए, इस विषय का विवेचन किया गया। वर्ग में जिला संघचालक श्रीमान हिमांशु शेखर जोशी, जिला कार्यवाह कमलेश्वर, विभाग सेवा प्रमुख पूर्णानंद, वर्ग के पालक राज पुष्प, सह शारीरिक प्रमुख देवी, चतर, मोहित, सागर, अशोक आदि मौजूद रहे।
