नंदा देवी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 4 अक्टूबर ।नंदा देवी सम्मान समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला, व्यंजन, ऐपण, मेहंदी, परिधान और मंगल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही कार्यक्रम संयोजक आदित्य चौहान की ओर से सभी प्रतिभागियों को विशेष उपहार भी दिए गए।

नंदा देवी चित्रकला प्रतियोगिता में स्वाति व दिव्यांशी ने प्रथम, वंशिका, आराध्या व मीनाक्षी ने द्वितीय तथा समृद्धि व विराज चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बड़े बच्चों की श्रेणी में ज्योति भट्ट व दिव्यांशु प्रथम रहे। दिव्यांशी, गीता चौहान व रीति को द्वितीय तथा स्वाति व सोनिका को तृतीय स्थान मिला। नेहा डबराल व प्राची डबराल को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।

व्यंजन प्रतियोगिता में रचना बलूनी प्रथम, राधा रानी द्वितीय और प्रेम तिवारी तृतीय रहे। फैब्रिक ऐपण प्रतियोगिता में गीता चौहान, नेहा डबराल तथा महिला पॉलिटेक्निक के 26 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, दीपा रावत द्वितीय और निशा थापा तृतीय रहीं।

गेरू-विश्वार ऐपण प्रतियोगिता में कमला उप्रेती और भगवती जोशी ने प्रथम तथा कमला पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परिधान प्रतियोगिता के वयस्क वर्ग में भगवती जोशी, कमला पांडे, रेनू शर्मा और पुष्पा पेंट प्रथम, सविता बिष्ट व भावना मेहता द्वितीय रहीं। कम आयु वर्ग में हिमानी चौधरी, बीना चौधरी और बबीता बिष्ट को सम्मानित किया गया। परिधान प्रतियोगिता में अंजू गौड़, तनुजा तिवारी, रानू मोंगा आदि ने प्रतिभाग किया।

मंगल प्रतियोगिता में अंजू गौड़, तनुजा तिवारी और उमा मनराल सहित अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के बच्चों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती सविता कपूर, कार्यक्रम संयोजक आदित्य चौहान, अमित रावत, केसर सिंह रावत, केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, महासचिव गोविंद पांडे, राजेंद्र सिंह बिष्ट, पार्षद देवकी नौटियाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बबीता साह लोहनी ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें