हरितालिका तीज पर महिलाओं ने रखा व्रत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। हरितालिका तीज गोर्खाली-नेपाली एवं भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, प्रेम, आस्था और वैवाहिक सुख-समृद्धि का पावन प्रतीक है। इस अवसर पर गोर्खाली समाज की महिलाओं ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से तीज व्रत रखा और भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

वैष्णव विहार रायपुर में श्रीमती सत्या छेत्री के निवास पर महिलाओं ने एकत्र होकर हरितालिका तीज की पूजा की। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित पूजा-अर्चना के साथ परिवार की सुख-समृद्धि एवं वैवाहिक जीवन में प्रेम और सौहार्द की कामना की। पूजा में सुब्बा चंद, संतोष थापा, अलका छेत्री, विनीता छेत्री, काजल थापा, शालिनी गुरुंग, किरन गुरुंग और सोनिका थापा सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

वहीं बाणगंगा और पुरोहितवाला स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भी गोर्खाली समाज की महिलाओं ने तीज व्रत रखा। ग्राम प्रधान तनुजा घले के नेतृत्व में महिलाओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा कर विधिवत आराधना की। इस दौरान पिंकी, माला, संगीता गुरुंग, अनुराधा चालीसे, प्रीति, अनिता थापा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

महिलाओं ने कहा कि हरितालिका तीज केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि गोर्खाली समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और नारी शक्ति का भी प्रतीक है। यह पर्व प्रेम, समर्पण और आस्था के साथ परिवार की सुख-शांति एवं अखंड सौभाग्य की कामना का संदेश देता है।

Leave a Comment

और पढ़ें