कोटाबाग में लगा बहुउद्देशीय शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोटाबाग, 9 सितंबर। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को कोटाबाग में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से आमजन को सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में आयुष विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां पहुंचे लोगों और मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। इस दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए दिनचर्या, ऋतुचर्या और विभिन्न रोगों से बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई।

लोगों को आयुर्वेद की उपयोगिता और दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए अपनाई जाने वाली जीवनशैली के बारे में भी जागरूक किया गया। विभाग की ओर से स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद से संबंधित पुस्तिकाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।

शिविर में डॉ. नीतू कार्की और फार्मेसी अधिकारी देव बहुगुणा ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया और आयुर्वेदिक चिकित्सा के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का लाभ उठाया।

Leave a Comment

और पढ़ें