लैब तकनीशियनों ने सरकार की ‘बुद्धि-शुद्धि’ के लिए किया यज्ञ-हवन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

oplus_148897794

देहरादून। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखंड के बैनर तले एकता विहार स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने के 55वें दिन बेरोजगार डिग्रीधारक लैब तकनीशियनों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग को लेकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ, हवन और पूजन किया।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले 26 वर्षों से डिग्रीधारक लैब तकनीशियन उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के लिए पत्र भेजकर समय मांगा गया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान अधिकारियों ने उच्च स्तरीय बैठक कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो मुख्यमंत्री से मुलाकात हो सकी और न ही कोई बैठक आयोजित की गई।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी चार सूत्रीय मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर उन्होंने धरना स्थल पर यज्ञ-हवन कर सरकार से जनहित में सकारात्मक निर्णय लेने की प्रार्थना की।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।
यज्ञ-हवन कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष आशीष खाली, महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट सहित बड़ी संख्या में बेरोजगार डिग्रीधारक लैब तकनीशियन मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें