करण जौहर, काजोल, फराह खान और भूमि पेडनेकर ने मनीष मल्होत्रा की फिल्म का उत्साह बढ़ाया
मुंबई, दिसम्बर 2025: ।ज़ी5 की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म ‘साली मोहब्बत’ अब हिंदी में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और रिलीज़ के साथ ही चर्चा का विषय बन गई है। टिस्का चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह हाउ-डन-इट थ्रिलर ड्रामा, धोखे और जटिल रिश्तों की परतें खोलती है, जिसमें राधिका आप्टे और दिव्येंदु की दमदार अदाकारी देखने को मिलती है।
फिल्म की रिलीज़ से पहले मुंबई में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग्स में इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। निर्माता मनीष मल्होत्रा, निर्देशक टिस्का चोपड़ा, मुख्य कलाकार राधिका आप्टे, दिव्येंदु, अंशुमान पुष्कर और सौरसेनी मैत्रा की मौजूदगी के साथ-साथ इस मौके पर करण जौहर, काजोल, भूमि पेडनेकर, फराह खान, उर्मिला मातोंडकर, नुसरत भरूचा, रसिका दुगल, अभिषेक बनर्जी, वरुण शर्मा, हिना खान और करण टक्कर समेत कई सितारे नज़र आए।
स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिलीं। मेहमानों ने इसकी सशक्त कहानी, संवेदनशील निर्देशन और प्रभावशाली अभिनय की जमकर सराहना की, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।अभिनेत्री काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा ।वहीं फराह खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,जिस इंसान की मैं बहुत प्रशंसा करती हूँ, @manishmalhotra05, और उनकी अगली पेशकश #SaaliMohabbat @ZEE5।”फिल्म के कॉन्सेप्ट पर बात करते हुए निर्देशक टिस्का चोपड़ा ने कहा,अधिकांश थ्रिलर शरीर, हथियार और मकसद पर टिके होते हैं, लेकिन मैं अपराध के पीछे के भावनात्मक तूफानों को दिखाना चाहती थी। यह टूटे और कमज़ोर लोगों की कहानी है, जिनके फैसले डर, अपराधबोध और इच्छाओं से संचालित होते हैं।”
लंबे समय बाद स्क्रीन पर लौटीं राधिका आप्टे ने फिल्म को एक अलग तरह की थ्रिलर बताते हुए कहा,साली मोहब्बत’ तेज़ एक्शन नहीं बल्कि धीरे-धीरे खुलने वाली, भावनात्मक रूप से गहरी कहानी है। यह ‘किसने किया’ से ज़्यादा ‘कैसे हुआ’ पर केंद्रित है और यही इसे खास बनाती है।शानदार शुरुआती प्रतिक्रियाओं और बढ़ते उत्साह के बीच, दर्शक अब इस भावनात्मक और रोमांचक थ्रिलर में डूबने के लिए तैयार हैं।साली मोहब्बत’ अब केवल हिंदी में ज़ी5 पर स्ट्रीम हो रही है।









