विकसित भारत @ 2047 की दिशा तय करता संवाद : पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 14 दिसंबर। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के 47वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन “विकसित भारत @ 2047” विषय पर स्वास्थ्य, संचार, मीडिया और शिक्षा को विकास की मजबूत नींव बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रभावी संवाद के बिना नीतियों की सफलता संभव नहीं है।

पहले सत्र में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ सेवाओं से दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने सुशासन में पारदर्शी संचार की भूमिका पर जोर देते हुए उत्तराखंड की विकास यात्रा और बढ़ते पर्यटन का उल्लेख किया। यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने विज्ञान और नवाचार को विकसित भारत की आधारशिला बताया।

दूसरे सत्र में वक्ताओं ने जिम्मेदार मीडिया, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सूचना की विश्वसनीयता को लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताया।

सम्मेलन में यह स्पष्ट हुआ कि विकसित भारत @ 2047 का लक्ष्य प्रभावी संवाद, मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था, जिम्मेदार मीडिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही साकार होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें