सीएम धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, सीमा क्षेत्र के विकास कार्यों की झड़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जौलजीबी (पिथौरागढ़) 14 नवंबर।
भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एकता और सदियों पुराने व्यापारिक रिश्तों की धरोहर ऐतिहासिक जौलजीबी मेला शुक्रवार को परंपरागत उत्साह के साथ शुरू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मंच से उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मेले से जुड़े क्षेत्रों में विकास की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुनस्यारी और धारचूला क्षेत्र में पर्यटन व संपर्क सुविधा बढ़ाने के लिए कई निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। प्रमुख घोषणाएं—

हूपली ग्राम में झलूड़ी–पल्याती मार्ग का निर्माण

बगीचा से धारचूला कोट ट्रैकिंग मार्ग और मेला स्थल का विकास

पय्या पौड़ी–नालालेख शिव मंदिर तक ट्रैक रूट निर्माण

कालापानी–दशरथ पर्वत कुंड तक संपर्क मार्ग निर्माण

ग्राम सुरिंग में आंतरिक CC मार्ग निर्माण

सिमगड़ नदी भैंसकोट में RCC पुलिया व संपर्क मार्ग

धारचूला में सैनिक विश्राम भवन का निर्माण

“उत्तराखंड की आत्मा उसके मेलों में बसती है”

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलजीबी मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत-नेपाल की पारंपरिक मित्रता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक सहभागिता का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि वे स्वयं बचपन में इस मेले में शामिल होते रहे हैं, इसलिए उनका इस मेले से विशेष भावनात्मक लगाव है।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत-नेपाल संबंध और मजबूत हुए हैं। पीएम द्वारा “एक जिला–एक मेला” की परिकल्पना को उत्तराखंड में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि पारंपरिक मेलों को नई पहचान मिले।

पिथौरागढ़ में तेजी से बदल रही विकास की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद में कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं—

750 करोड़ रुपये से मेडिकल कॉलेज का निर्माण

स्पोर्ट्स कॉलेज में 34 करोड़ की लागत से आधुनिक मल्टीपरपज हॉल

बेरीनाग में 28 करोड़ से भव्य स्टेडियम जल्द शुरू

मेडिकल कॉलेज में 21 करोड़ की लागत से 50-बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक

अस्कोट, गंगोलीहाट, धारचूला में 25 करोड़ की लागत से नए बस स्टेशन

पिथौरागढ़ में रोडवेज वर्कशॉप निर्माण

PMGSY के तहत 327 करोड़ की सड़कों का निर्माण जारी

नैनी सैनी एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 450 करोड़ स्वीकृत, भू-अधिग्रहण जारी

“प्रदेश में रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष फोकस कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि अब सरकारी भर्तियां पूरी पारदर्शिता से हो रही हैं और प्रतिभाशाली युवा योग्यता के आधार पर नौकरियां पा रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता पद यात्रा में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

विधायक हरीश धामी, विधायक बिशन सिंह चुफाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मेला आगंतुक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें