पिलखी पीएचसी को 30 शैय्या युक्त सीएचसी में किया जाएगा उच्चीकृत
देहरादून 6 नवंबर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए कुल 16.95 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने टिहरी गढ़वाल जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पिलखी को 30 शैय्या युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत करने के लिए 14.83 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस स्वीकृति से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के विकासखंड भीमताल में ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखंड नैनीताल के अनावासीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 2.12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे और ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी।








