देहरादून, 3 सितम्बर 2025।
कर्मचारी कॉलोनी वार्ड नंबर-6 की नारी शक्ति सेवा समिति की महिलाओं ने आज परंपरागत उत्साह के साथ कुमाऊं क्षेत्र के लोकपर्व गौरा-महेश (सातूं-आठूं) का आयोजन किया। यह पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष सप्तमी-अष्टमी को मनाया जाता है और देवी गौरा (पार्वती) तथा भगवान महेश (शिव) के मायका-ससुराल आगमन की पौराणिक कथा पर आधारित है।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती दीपा धानिक ने बताया कि महिलाओं ने वर्षाकाल में उगने वाले विभिन्न अनाज व जड़ी-बूटियों से शिव-पार्वती की प्रतिमाएं तैयार कीं। प्रतिमाओं को नृत्य-गीतों के साथ शोभायात्रा के रूप में कर्मचारी कॉलोनी से शनि मंदिर तहसील तक ले जाया गया। मंदिर परिसर में महिलाओं ने शिव-पार्वती के भजन-कीर्तन गाकर धार्मिक माहौल बनाया।
कार्यक्रम में सपना पाटनी, हेमा साह, रेखा रौतेला, अंकिता जोशी, सीमा बिष्ट, जानकी महर, कमला देवी, कमला जोशी, विमला गोस्वामी, निर्मला भण्डारी, सरस्वती जोशी, राधा बिष्ट, सीमा नेगी, हंसा नेगी, गीता जोशी, रजनी जोशी, कविता चौधरी, उषा जोशी, प्राची जोशी, सीमा जोशी, शशि वर्मा, चन्द्रा जोशी, ममता जोशी, गोदावरी नेगी, तनूजा जोशी, नमिता जोशी, अनिता भट्ट, नीतू सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।इस अवसर पर धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला।









