राजपुर में चार राहगीरों की मौत का जिम्मेदार प्रशाशन-सूर्यकांत धस्माना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजपुर क्षेत्र को बना दिया गया है मौत का कुआं -धस्माना
देहरादून 13 मार्च ।
बुधवार रात्रि तेज रफ्तार मर्सिडीज कार चालक द्वारा छह लोगों को रौंदने जिसमें चार श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई व दो घायल हो गए इस घटना के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शासन प्रशाशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देहरादून प्रशासन ने राजपुर रोड में डायवरजंट से लेकर पुराने राजपुर तक के छेत्र को मौत का कुंआ बना दिया है। आज दोपहर घटना स्थल पर हो श्री धस्माना ने पत्रकारों को बुला कर वार्ता की व वहीं से फेस बुक लाइव करते हुए पूरे घटना क्रम के लिए देहरादून प्रशाशन का पूर्व जिलाधिकारी सोनिका स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों व लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि डाइवर्जेंट से लेकर पुराने राजपुर तक सड़क के दोनों ओर साइकिलिंग ट्रैक बनाने के नाम पर करोड़ो रुपए खपाने के लिए पिलर लगा कर सड़क को संकरी कर दिया। श्री धस्माना ने कहा कि जब यह कार्य शुरू किया जा रहा था तभी तत्कालीन जिलाधिकारी सोनिका को उन्होंने स्वयं बात करके पिलर लगाने का विरोध किया था जिस पर जिलाधिकारी ने पहले कहा कि साइकिलिंग ट्रैक बनवा रहीं हैं और बाद में पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह काम वे नहीं बल्कि पीडब्ल्यूडी करवा रहा है ।

Leave a Comment

और पढ़ें