पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बर्फबारी और बारिश की संभावना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश में एक बार फिर से एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

देहरादून 11 मार्च ।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसका असर कई राज्यों में दिख सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से पहाड़ों समेत मैदानी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई और राज्यों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।
आईएमडी के मुताबिक 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसका खासा असर पहाड़ी राज्यों में दिखेगा। राय के मुताबिक 9 से 13 मार्च तक हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण भारत में पूर्वी लहर के मजबूत होने के कारण भारी बारिश की उम्मीद है, खासकर तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है। उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में तापमान में इस दौरान इजाफा हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य असम और उससे सटे हुए स्थानों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन 1.5 किमी ऊंचाई तक बना हुआ है, इसके साथ एक ट्रर्फ भी मौजूद है। इसके अलावा आंतरिक तमिलनाडु और उसके आस-पास के इलाकों पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर दस्तक दे सकता है। इसके कारण कई राज्यों में बारिश और तेज हवा का नया दौर शुरू हो सकता है।
मौसमी सिस्टम बदले के कारण कई इलाकों में एक बार फिर सर्दी की दस्तक हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में 12 से 15 मार्च तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 से 14 मार्च को दिल्ली-एनसीआर समेत कई और इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस का क्रमिक इजाफा हो सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि इसके मौसम में कोई बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। मध्य और पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का क्रमिक इजाफा हो सकता है। गुजरात में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का क्रमिक इजाफा हो सकता है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Leave a Comment

और पढ़ें