बनबसा। निगम मुख्यालय से आये मुख्य सतर्कता अधिकारी संतोष कुमार के टनकपुर पावर स्टेशन पहुंचने पर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य, मो. जावेद अंसारी, महाप्रबंधक (विद्युत) और एनएचपीसी के कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया।
पावर स्टेशन निरीक्षण के दौरान संतोष कुमार ने कुमार ओपेन जिम का उद्घाटन किया । इसके बाद संतोष कुमार ने वृक्षारोपण किया ।
उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि खुशहाल जीवन के लिए स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं होता, क्योंकि जब हम स्वस्थ होते हैं, तब हम अपने जीवन का सही तरीके से आनंद ले पाते हैं। उन्होंने पावर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान पावर हाउस, फोरबे, सिल्ट इजैक्टर, बैराज परिसर और इंडो-नेपाल कैनाल का निरीक्षण किया। उन्होंने पावर स्टेशन की समग्र कार्यक्षमता, उत्पादन क्षमता और इसके संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद संतोष कुमार जी ने टनकपुर पावर स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों की कार्यकुशलता की सराहना की और उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने पावर स्टेशन की कार्यप्रणाली और क्षेत्रीय विकास में योगदान को सराहा ।








