चोरी तथा वाहन चोरी की 03 अलग- अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 28 फरवरी।

*डोईवाला पुलिस द्वारा थाना डोईवाला व थाना नेहरू कॉलोनी से सम्बन्धित चोरी की 03 घटनाओ का 12 घन्टे की अल्पावधि मे किया अनावरण*

*घटनाओं को अंजाम देने वाले 03 विधि विवादित किशोरो को पुलिस ने लिया संरक्षण मे*

*विधी विवादित किशोरों के कब्जे से चोरी की स्कूटी, मो0सा0 तथा दुकान से चोरी किया गया सामान हुआ बरामद*

27.02.2025 को कोतवाली डोईवाला में सुमित मल्होत्रा पुत्र गुरदीप मल्होत्रा निवासी पीली कोठी, हर्रावाला जनपद देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर के बहार खडी उनकी मोटरसाईकिल स्पलेन्डर संख्या-UK07BE3050 अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है। तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला पर धारा-303(2) BNS बनाम- अज्ञात पंजीकृत किया गया।
कोतवाली डोईवाला में राकेश मिश्रा निवासी मियांवाला, हर्रावाला कोतवाली डोईवाला देहारदून द्वारा तहरीर देकर अज्ञात चोरो द्वारा उनके रेस्टोरेन्ट के काउंटर में लगी फाइबर शीट को काटकर रेस्ट्रॉन्ट में रखा सामान चोरी कर लिया है। तहरीर पर थाना डोईवाला धारा-305ए/331(4) BNS बनाम- अज्ञात पंजीकृत किया गया।
चोरी की उक्त घटनाओ के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए उच्चास्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिरो को सक्रिय किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासो व सुरगरसी के फलस्वरूप दिनांक 28 फरवरी को पंपकिन से बालावाला जाने वाले रास्ता, हर्रावाला, डोईवाला से घटना में शामिल 03 विधि विवादित किशोरो को पुलिस द्वारा संरक्षण मे लिया गया, जिनके कब्जे से उक्त घटनाओ मे चोरी की गयी मोटरसाईकिल स्पलेन्डर संख्या-UK07BE-3050 व सम्पति बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया। उक्त के अतिरिक्त डोईवाला पुलिस द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-71/2025 से संबंधित चोरी हुयी स्कूटी संख्या UK12C 3735 भी उक्त 03 विधि विवादित किशोरो से बरामद की गयी।
पुलिस टीम उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा
, साहिल वशिष्ठ, हैंड कांस्टेबल देवेन्द्र नेगी
कांस्टेबल सचिन सैनी, कुलदीप कुमार, दिनेश रावत, विकास रावत, तरूण कुमार, एसओजी हैड कांस्टेबल किरन कुमार, कांस्टेबल आशीष शर्मा शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें