क्लेमेंट टाउन में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून 03 अप्रैल। क्लेमेंट टाउन स्थित दुर्गा मंदिर से श्रीमद्भागवत सेवा जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य और दिव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक किया गया। इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर हो गया।

कलश यात्रा के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। पुरुष श्रद्धालु सिर पर श्रीमद्भागवत ग्रंथ धारण कर चल रहे थे, जबकि महिलाएं पारंपरिक मांगलिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। “राधे-राधे रटो, चले आएंगे बिहारी” और “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी” जैसे मधुर भजनों की गूंज से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।
यह भव्य कलश यात्रा क्लेमेंट टाउन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई सुभाष नगर स्थित सेठ पन्नालाल ग्राउंड (आर्य इंटर कॉलेज के निकट) स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।आयोजन का उद्देश्य नारी शक्ति का सम्मान, समाज में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना और जाति-धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। साथ ही नशा मुक्ति और धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील विषयों पर जनजागरूकता फैलाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी संकल्प लिया गया है। आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया है।समिति के संरक्षक विनोद राई ने बताया कि प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता आचार्य पवन नंदन महाराज प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। यह सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ 9 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें श्रीमद्भागवत के गूढ़ रहस्यों और भक्ति मार्ग की महिमा का विस्तृत वर्णन किया जाएगा।इस अवसर पर संरक्षक विनोद राई, अध्यक्ष प्रेम सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, महासचिव नवीन जोशी, कोषाध्यक्ष के.एन. लोहनी, मीडिया प्रभारी बृज किशोर यादव सहित गणेश, दीपक गोसाई, धन सिंह फर्त्याल, सुनील रावत, मालती राई, कादंबरी शर्मा, तारा राई, ममता राई, रेखा यादव, प्रदीप राई समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें