
देहरादून 16 जून । स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की बैठक वरिष्ठ पत्रकार संतोष आनंद की अध्यक्षता एवं जिला संयोजक नारायण दत्त भट्ट के संचालन में आयोजित की गई। बैठक सूर्य प्रकाश शर्मा को संगठन की देहरादून जिला इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
चकराता रोड स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सूर्य प्रकाश शर्मा को देहरादून जिला इकाई के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करने तथा नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। साथ ही संगठन की गतिविधियों को जनपद स्तर पर सक्रिय रूप से संचालित करने का संकल्प भी लिया गया।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार राधाकृष्ण गैरोला, चेतन सिंह खड़का, मनु सब्बरवाल, दलजीत कौर, नैना सब्बरवाल, सूर्य प्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।







