देहरादून 28 फरवरी।
कोतवाली डोईवाला थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासी महिला द्वारा तहरीर देकर अभियुक्त मेहरबान निवासी चाँदमारी डोईवाला जिला देहरादून द्वारा विगत 02 वर्षो से महिला को बहला फुसलाकर शादी का झाँसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए गये। महिला की तहरीर पर थाना डोईवाला पुलिस ने धारा-376 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियोग मे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये। निर्गत निर्देशो के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते दिनांक 27 फरवरी को अभियुक्त मेहरबान पुत्र शरीफ को लालतप्पड, डोईवाला को गिरफ्तार किया । अभियुक्त को गिरफतार करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल, हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल विनोद कुमार, सलेकचन्द शामिल थे।








