दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर भूकंप के झटकों से लोग डर गए। लोग घरों से बाहर आए गए। भूकंप की गहराई 5 किमी नीचे थी। भूकंप की तीव्रता कम थी लेकिन झटके काफी तेज महसूस किए गए।
नई दिल्ली। Earthquake in Delhi NCR दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सुबह-सुबह अभी लोगों की नींद भी नहीं खुली थी कि जोर-जोर से बेड और खिड़कियां हिलने लगी। लगातार दो झटकों से हर कोई सहम गये। सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर भूकंप के झटकों से लोग डर गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की गहराई 5 किमी नीचे थी। भूकंप की तीव्रता 4.0 मैग्नीट्यूड मापी गई है, लेकिन झटके काफी तेज महसूस हुए। नोएडा से लेकर दिल्ली तक हर कोई कुछ मिनटों तक डर के साय में रहा।भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। दरअसल, भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था, इसी कारण कम तीव्रता होने के बावजूद झटके काफी तेज महसूस हुए।भूकंप के बाद दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। किसी भी सहायता के लिए 112 डायल करें।
हालांकि, भूकंप के झटके तेज थे, लेकिन अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। *दिल्ली में 27 जुलाई 1960: दिल्ली में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, कई इमारतों को आंशिक नुकसान पहुंचा,5 मार्च 2012: दिल्ली में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया,12 नवंबर 2022: दिल्ली में 5.4 तीव्रता का भूकंप,23 जनवरी 2023: दिल्ली में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया
21 मार्च 2023: दिल्ली में 6.6 तीव्रता का भूकंप,5 अगस्त 2023: दिल्ली में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था ।







