
अल्मोड़ा। कुमाऊँनी लोकसंगीत प्रेमियों के लिए नया गीत ‘अल्मोड़े की बान’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गीत को कुमाऊँनी लोकगायिका रुचि आर्या और लोकगायक लकी सोंधववाल ने अपनी आवाज दी है। उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत का सुंदर संगम इस गीत में देखने को मिलता है। गीत को धुनिका म्यूजिक प्रोडक्शन के बैनर तले जारी किया गया है।
गीत में उत्तराखण्ड की कलाकार नीरू बोरा और राहुल वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘अल्मोड़े की बान’ का संगीत असीम मंगोली ने दिया है, जबकि इसके बोल गौरव पाठक ने लिखे हैं। गीत का संपादन प्रियाशु और शिवम ठाकुर ने किया है। इसके निर्माता सोनिया खरे और पंकज कैंतुरा हैं, जबकि कोरियोग्राफी और निर्देशन पंकज कुमार ने किया है।लोकगायिका रुचि आर्या ने बताया कि यह गीत उत्तराखण्ड की संस्कृति और अल्मोड़ा की खूबसूरती को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गीत श्रोताओं को काफी पसंद आएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके कई गीत जैसे ‘ना रुला ना रुला ब्वारी’, ‘दिल लिगे पहाड़न’, ‘कश्मीरी बार्डर’ और ‘पतरौला दाज्यू’ रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।








