*चंपावत में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष और 9 सभासदों ने ली शपथ*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत 7 फरवरी।
*चंपावत नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न*

*जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे सहित नौ सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ*

शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने स्थानीय गोरल चौड़ मैदान में स्थित वन पंचायत सभागार में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान *जिलाधिकारी ने नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे सहित नव निर्वाचित सभी 9 वार्डो के विजय सभासदों प्रेमा चिलकोटी छतार वार्ड, मणिप्रभा तिवारी तल्ली मादली वार्ड, दिनेश बरदोला मल्ली मादली वार्ड, गौरव कॉलोनी कनलगांव वार्ड, रोहित बिष्ट गोरल चौड़ वार्ड, गीता अधिकारी जूप वार्ड, बबीता प्रहरी नागनाथ वार्ड, पूजा वर्मा बालेश्वर वार्ड, नंदन सिंह तड़ागी भैरवा वार्ड को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्हें उनके बेहतर कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।* इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श जनपद की परिकल्पना को साकार करने के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगे।
इस दौरान नगर पालिका परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे ने सभी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं अपने 5 सालों में किसी को भी शिकायत का मौका न दूं यह मेरी कोशिश रहेगी और साथ ही मैं आप सभी के प्यार और विश्वास में खड़ी उतरू यह वादा करती हूं। मेरा नगर हमेशा विकास की ऊंचाइयों को छूए तथा स्वच्छ, सुंदर बने रहे यह मेरी प्राथमिकता रहेगी। मैं हमेशा सभी के बीच रहकर अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से करूंगी। इसके अलावा समस्त सभासदों ने जनता का आभार प्रकट करते हुए सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर मा0 विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, नोडल अधिकारी मा0 मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता शंकर दत्त पांडे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक कुमार वर्मा, भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक तथा स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Comment

और पढ़ें