48 सदस्यों का दल उज्जैन महाकाल ओंकारेश्वर प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्नान कर वापस लौटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनबसा( चम्पूपावत )8 जनवरी।
पूर्णागिरि कीर्तन मंडल उत्थान समिति व कला मंच द्वारा आयोजित् पंचम मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ कार्यक्रम के तहत 48 सदस्यों का दल उज्जैन महाकाल ओंकारेश्वर प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्नान कर वापस लौटा । यात्रा के सकुशल बनबसा वापस लौटने पर मनीष खत्री जी एवं नरेंद्र कुमार गोयल की अगवाई में बनबसा पहुंचने पर दर्जनों लोगो ने सभी तीर्थ यात्रियों का किया भव्य स्वागत। मनीष खत्री जी ने मंच द्वारा आयोजित मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ कार्यक्रम की सराहना की और सामाजिक धार्मिक कार्यों में मंच को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंच के वरिष्ठ सलाहकार जीवन सिंह नेगी जी ने बताया कि आने वाले समय में भी इस तरह के धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे। तीर्थ यात्रा मे पुरोहित दया किशन पंथ अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी उपाध्यक्ष आनंद बल्लभ जोशी सचिव भुवन चंद्र भट्ट संरक्षक शांति खत्री भैरव दत्त कापड़ी धर्मेंद्र पाल हिमांशु दुवेदी दीपा बिष्ट लक्ष्मी कापड़ी अनीता कड़ाकोटी योगिता वर्मा मालती कापड़ी प्रधान बमनपुरी भावना नेगी गीता चंद ममता गोस्वामी पुष्पा गोस्वामी सीता जोशी लीला सजवान कमला थापा गंगा खनका गीता पचोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें