जसपुर नगर पालिका में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जसपुर 29 जून ।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को नगर पालिका परिषद जसपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें कुछ कर्मचारी ऐसे भी मिले जो कई दिनों से कार्यालय में उपस्थित नहीं थे।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में मदिरापान से संबंधित सामग्री मिलने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा कार्यालय की गरिमा के विपरीत आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मंत्री कैड़ा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को पूरे प्रकरण की नियमानुसार जांच कराने तथा दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को कार्यालय व्यवस्था में सुधार लाने तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें