
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)28 जून।अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से आगामी 19 जुलाई को खतौली में अति पिछड़ा वर्ग के हक और अधिकारों को लेकर महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत को सफल बनाने के लिए रविवार को मुजफ्फरनगर स्थित ग्रीन एप्पल होटल में सामाजिक प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग के अधिकारों और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से 19 जुलाई को खतौली में महापंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी समाजों के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।बैठक में उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों ने महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सैनी समाज के जिला अध्यक्ष नाहर सिंह सैनी, सत कुमार प्रजापति, पाल समाज के जिला अध्यक्ष शिवकुमार पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया, कश्यप समाज के प्रदेश अध्यक्ष अंकित कश्यप, वरिष्ठ नेता हरेंद्र पाल, जिला अध्यक्ष रमेश पाल, इंद्रमल प्रजापति, विजय पाल, सुनील प्रजापति, सुखपाल कश्यप, सुनार समाज के जिला अध्यक्ष वर्मा, नाई समाज के जिला अध्यक्ष बुल्ली सैन, शादाब कुरैशी, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाल, रामधन कश्यप एडवोकेट, भारतवीर प्रजापति सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।







