81 ग्राम स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफतार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 7 जनवरी ।
पुलिस ने पूजा पत्नी सन्दर लाल निवासी राजीव नगर चमनपुरी, थाना पटेलनगर, उम्र-35 वर्ष को 81.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्मैक तस्कर के खिलाफ धारा 08/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी कुछ समय पूर्व पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। स्मैक पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद शाह चौकी प्रभारी बाजार, महिला उपनिरीक्षक ज्योति कन्याल , हेड कांस्टेबल मनोज कुमार , कांस्टेबल अरशद अली,विकास कुमार , राहुल कुमार
महिला कांस्टेबल गीता बिष्ट शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें