धस्माना ने रेस कोर्स में फील्ड कर्मचारियों संग बांटी दीपावली की खुशियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करोना काल में जब सब घरों में थे बंद तब आंगनवाड़ी व आशा बहनें थी सड़कों पर-धस्माना
देहरादून (अनिल भट्ट)30 अक्टूबर।
भारत धार्मिक जातीय भाषाई विभिन्नताओं का देश है और हम सभी भारतवासी भाग्यशाली हैं जिनको दीपावली होली ईद क्रिसमस गुरुपर्व और अनेकों अनेक त्यौहार मनाने को मिलते हैं और इन त्यौहारों को मनाने की खुशियां कई गुणा बढ़ जाती हैं यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने रेस कोर्स स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में व्यक्त किए जहां श्री धस्माना ने क्षेत्र की आंगनबाड़ी ,आशा व नगर निगम सफाई कर्मचारियों को उपहार व मिष्ठान वितरित किए। श्री धस्माना ने कहा कि नवरात्र व विजय दशमी के त्योहारों के साथ ही पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है और धनतेरस दीपावली व भैया दूज जैसे लोकप्रिय त्योहारों से जहां लोगों को आसपास में मिलने जुलने एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का अवसर मिलता है वहीं देश का बाजार भी गुलज़ार हो जाता है और देश की अर्थव्यवस्था का चक्र भी तेजी से चलता है। श्री धस्माना ने कहा कि यह हमारी साझा संस्कृति का सबसे बड़ा त्यौहार है और आज सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि युवा कांग्रेस के साथियों ने इस त्यौहार को उन लोगों के साथ मनाने का निर्णय किया जो करोना जैसे संकट में जब सभी लोग अपने घरों में कैद थे तब आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ती घर घर जा कर मास्क सैनिटाइजर वितरित कर रहे थे और नगर निगम के सफाई कर्मचारी सड़कों में उतर कर अपनी जान हथेली में रख सफाई और छिड़काव कर रहे थे लोगों को मदद कर रहे थे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने शहर वासियों को दीपावली व भैया दूज की बधाई देते हुए कहा कि प्रकाश का पर्व दीपावली देश ही नहीं दुनिया में धूम धाम से मनाया जाता है उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजय दशमी के बाद से ही लोग दीपावली का बेसब्री से इंतजार रहता है और आज वो दिन जब आया है तो सभी मिल कर दीपावली मना रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक गौरव रावत की ओर से मुख्य अतिथि श्री धस्माना व विशिष्ट अतिथि डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने सभी आंगनवाड़ी , आशा कार्यकर्ती व नगर निगम के कर्मचारियों को उपहार व मिष्ठान वितरित किए।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत, श्रीमति पुष्पा पंवार, आनंद सिंग पुंडीर,इशमोहान भट्ट, मंदन लाल शर्मा, दिवान सिंह पंवार, पूनम थपलियाल, पुष्पा भट्ट,मीना रावत,संग्राम सिंह पुंडीर,सोनू भाई, हिमांशु घिल्डियाल, पंकज बिजलवान , विवेक लखेड़ा बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें