नर्सिंग सेवा संघ के द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट  को ज्ञापन दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून(अनिल भट्ट) 27अगस्त।

नर्सिंग सेवा संघ के द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट  को प्रदेश भाजपा कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की गई
संघ की अध्यक्ष  लीला चौहान द्वारा उनको ज्ञापन देकर मांग की गई कि मेडिकल कॉलेज के 1455 पदों के लिए नर्सिंग अधिकारियों की वर्तमान भर्ती प्रक्रिया मे बहरी राज्यों के बहुत से अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर आवेदन किया गया है जिससे कि स्थानीय बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों के सामने बेरोजगारी का संकट पैदा हो गया है बाहरी राज्यों के सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाए और इनको वर्तमान भर्ती प्रक्रिया से तुरंत बाहर किया कर स्थानीय बेरोजगार अभ्यर्थियों को इसमें मौका दिया जाए । साथ ही अभी उत्तराखंड शासन के कैबिनेट द्वारा हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए संयुक्त रूप से घोषित नर्सिंग अधिकारियों के 480 पदों पर को भी वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में शामिल करके चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए ।
ज्ञापन देने वालों विजय चौहान नवल पुंडीर, पपेंद्र बिष्ट, लक्ष्मी, सुशील आदि उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें