गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली पहली प्रभात फेरी, जयकारों से गूंजा हल्द्वानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काठगोदाम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पुष्प वर्षा कर किया संगत का स्वागत, 18 नवंबर को निकलेगी दूसरी प्रभात फेरी

हल्द्वानी 17 नवंबर ।श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को पहली प्रभात फेरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। इस दौरान ‘श्री गुरु नानक तेरी जय होवे’ के जयकारों और गुरबाणी के मधुर गायन से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः रामलीला मैदान से हुआ। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बड़ी संख्या में संगत ने कीर्तन करते हुए इसमें भाग लिया। प्रभात फेरी काठगोदाम, चड्ढा बिल्डिंग और कॉलटैक्स होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, काठगोदाम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा काठगोदाम के मुख्य सेवादार बलजीत सिंह चड्ढा, कंवलजीत सिंह उप्पल, परविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह सहित अनेक सेवादार और स्त्री सत्संगत की सदस्य मौजूद रहीं।

हल्द्वानी गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह आनंद ने संगत और काठगोदाम कमेटी का आभार जताया। मीडिया प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि दूसरी प्रभात फेरी 18 नवंबर को सुबह पांच बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी से गुरुद्वारा श्री गुरु हरकिशन साहिब, रामपुर रोड के लिए रवाना होगी। उन्होंने संगत से प्रभात फेरी में शामिल होने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें