फ्लो बाजार 2026 का भव्य आगाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नारी शक्ति और उत्तराखंड की रचनात्मकता का संगम

देहरादून 16 अक्टूबर ।फिक्की फ्लो उत्तराखंड के वार्षिक आयोजन ‘फ्लो बाजार 2026-द वेडिंग एडिट’ का शुभारंभ मालसी स्थित द सॉलिटेयर फार्म्स में हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया।

कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने महिला उद्यमियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को बाजार तक पहुंचाने का अवसर देते हैं। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर प्रतिभागियों से संवाद भी किया। भाजपा प्रदेश सचिव नेहा जोशी ने भी प्रदर्शनी का भ्रमण कर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘नवरंग’ रहा, जिसमें अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी की मौजूदगी में नारी शक्ति के विभिन्न स्वरूपों और उपलब्धियों का सम्मान किया गया। इस दौरान स्टाइल डीवा, ग्लैमर क्वीन, ट्रेलब्लेजर, शक्ति आइकन, फियरलेस फेम और पावरहाउस वुमन सहित विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।
दो दिवसीय पहले दिन फ्लो बाजार में फैशन, आभूषण, सौंदर्य, जीवनशैली, उपहार और विवाह संबंधी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।आगंतुकों के लिए फेस पेंटिंग, पोटली पर्स सजाने, इत्र बनाने और पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग जैसी गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र हैं।
प्रदर्शनी के दूसरे दिन ‘उत्तराखंड : विवाह स्थल के रूप में संभावनाएं और विवाह व्यवसाय’ विषय पर परिचर्चा के साथ ‘ब्राइड्स ऑफ इंडिया-द सिग्नेचर वेडिंग फैशन वॉक’ का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों की पारंपरिक दुल्हन पोशाकों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर फिक्की फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन तृप्ति बेहल ने कहा कि फ्लो बाजार का उद्देश्य महिला उद्यमियों, डिजाइनरों, शिल्पकारों और उभरते व्यवसायों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और नए बाजार से जुड़ने का मंच उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर फिक्की फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन तृप्ति बेहल सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें