राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता उन्नति शर्मा का उत्तराखंड कांग्रेस ने किया सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जूडो की महिला 63 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली उन्नति शर्मा को उत्तराखंड कांग्रेस ने उनके देहरादून स्थित आवास पर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी गई।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि उन्नति शर्मा की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो राज्य की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और हर स्तर पर प्रोत्साहन उपलब्ध कराना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है, ताकि उत्तराखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भूपिंदर नेगी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी उन्नति शर्मा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें