
देहरादून 6 अगस्त ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास और उत्तराखंड में चल रही तथा प्रस्तावित विभिन्न सड़क परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में सड़क संपर्क को और सुदृढ़ बनाने, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा प्रदेश की आधारभूत संरचना को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 18







