डॉ. डी.सी. पसबोला को मिली डायबिटीज मेलाइटस में फैलोशिप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। डॉ. (प्रो.) डी.सी. पसबोला को मेडोवा मेडिकल एकेडमी, पटना (बिहार) द्वारा डायबिटीज मेलाइटस (एफआईडीएम) में फैलोशिप प्रदान की गई है। यह संस्थान इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एक्रेडिटेशन से मान्यता प्राप्त है।
एक वर्षीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने और एग्जिट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पीजी डिप्लोमा के समकक्ष माना जाता है और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष रूप से आधारित है।
इससे पहले भी डॉ. पसबोला आयुर्वेदिक साइंस में फैलोशिप प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने माधवबाग इंस्टीट्यूट, महाराष्ट्र से डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट का प्रशिक्षण भी हासिल किया है।
डॉ. पसबोला ने कहा कि इस प्रशिक्षण से डायबिटीज मेलाइटस सहित अन्य गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के रिवर्सल और रिमिशन के क्षेत्र में मरीजों को बेहतर उपचार एवं परामर्श देने में सहायता मिलेगी।उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें