
देहरादून। गोर्खाली महिला हरितालिका तीज कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती माया पंवार को हरितालिका तीज उत्सव मेला-2026 का आयोजन अध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
समिति अध्यक्ष प्रभा शाह ने बताया कि समिति पिछले 19 वर्षों से गोर्खाली भाषा, परंपरा और लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से हरितालिका तीज उत्सव का भव्य आयोजन करती आ रही है। इस मेले में देश-विदेश के कलाकारों और अतिथियों की सहभागिता रहती है।
उन्होंने बताया कि मेले की लोकप्रियता को देखते हुए वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरितालिका तीज उत्सव मेले को राज्य मेले का दर्जा देने तथा राज्य कैलेंडर में हरितालिका तीज के दिन अवकाश घोषित करने की घोषणा की थी।
समिति के अनुसार हरितालिका तीज उत्सव मेला-2026 का आयोजन 6 सितंबर 2026 (रविवार) को महेंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में भव्य रूप से किया जाएगा।
बैठक में समिति की संरक्षक गोदावरी थापली सहित पूजा सुब्बा चंद, मीनू क्षेत्री, कविता क्षेत्री, पुष्पा क्षेत्री, प्रमिला खत्री, कविता शाही, मीनू आले, सविता क्षेत्री, संध्या थापा, नरेंद्र खत्री, मधुसूदन शर्मा और राजेंद्र गुरूंग समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।







