
देहरादून 20 जुलाई। स्वर्गीय नीलम अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कनिष्क सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 169 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, लिवर फंक्शन टेस्ट, यूरिक एसिड, कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल सहित विभिन्न जांचें नि:शुल्क की गईं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. शैली गुप्ता और डॉ. रितु बडोनी ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट का इस वर्ष का चौथा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर है।
शिविर में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के नि:स्वार्थ स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कैंट विधायक सविता कपूर ने भी ट्रस्ट के स्वास्थ्य सेवा कार्यों की प्रशंसा की। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ट्रस्ट ने स्वर्गीय नीलम अग्रवाल को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने ट्रस्ट की लगातार सामाजिक सेवा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए अनुकरणीय हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सोनिया आनंद रावत, मनमोहन शर्मा, अनिल वर्मा, रितु गोयल, धन प्रकाश गोयल, पीयूष मौर्य, त्रिलोक सजवान, आनंद सिंह पुंडीर, पवन खरोला, महेश जोशी, राजकुमार जायसवाल सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
शिविर में लोकेश, हिमानी, काजल, सृष्टि, दिव्यांशी, राखी, दिनेश, करीना, मीना, अभिषेक और अंशुल ने तकनीशियन के रूप में सेवाएं दीं। वहीं ट्रस्ट के अक्षय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शोभित जैन, राघव गोयल, सुरभि जैन, महक गोयल, आयुष अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल और सार्थक अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं का संचालन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील अग्रवाल ने किया।






