हरेला पर प्रेमनगर अस्पताल में 50 से अधिक फलदार पौधे लगाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति ने प्रेमनगर स्थित सरकारी चिकित्सालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान अमरूद, लीची और अनार के 50 से अधिक हाइब्रिड फलदार पौधों का रोपण किया गया।
समिति ने बताया कि हरेला उत्तराखंड का प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व है। इसी के साथ प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत होती है। समिति ने इस वर्ष 3,000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
समिति के अनुसार, सरकारी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमार्थ जोशी के अनुरोध पर अस्पताल परिसर में फलदार पौधे लगाए गए हैं, ताकि भविष्य में मरीजों और उनके तीमारदारों को इन फलों का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, सचिव जेपी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, संयोजक नितिन कुमार सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल प्रेमनगर के अध्यक्ष पुनीत सहगल, भाजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव अर्चित डाबर, सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान तथा अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमार्थ जोशी, इमरजेंसी हेड डॉ. मेजर नरेश गुप्ता और अस्पताल प्रबंधन भी उपस्थित रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें