पिता की संदिग्ध मौत में पांच लोगों पर लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

देहरादून 5 अक्टूबर । पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक की बेटियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए मृतक गोपाल सिंह की पुत्री किरण रावत और आरती रावत ने अरविंद सिंह पुंडीर उर्फ कल्ली, उसके भाई गोविंद, भूपेंद्र और कृष्णा पंत सहित चारो पर आरोप लगाते हुए कहा कि 11 अक्टूबर 2025 को उनके पिता गोपाल सिंह के साथ मारपीट की गई । जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अस्पताल के अभिलेखों में उनका नाम गोपाल सिंह के बजाय भोपाल सिंह दर्ज कराया गया।
मृतक की पुत्री किरण रावत ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर उनके पिता ने कथित तौर पर मारपीट करने वाले लोगों के नाम बताए थे। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को उनके पिता को आईटी पार्क स्थित जया सिद्धार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां परिजनों को उनसे मिलने नहीं दिया गया। 18 अक्टूबर को परिवार को उनकी मृत्यु की सूचना दी गई।
मृतक की पुत्री ने आरोप लगाया गया है कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि उनके पिता का आरोपीयों पर अंतिम संस्कार जल्दबाजी कराये जाने और अंतिम संस्कार का खर्चा भी आरोपियों द्वारा उठाने का भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपीयों ने पुलिस में शिकायत न करने के लिए उन्हें आर्थिक मदद और मकान बनवाने का लालच दिया गया था । जिसकी बातचीत की कुछ रिकार्डिंग उनके पास मौजूद है।
उन्होंने पुलिस से जया सिद्धार्थ अस्पताल की रिपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार वार्ता में मृतक की मां लीला देवी भी उपस्थित थीं ।

Leave a Comment

और पढ़ें