मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 7 जुलाई। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 4 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि जारी की।

कैंप कार्यालय में डीबीटी के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह योजना वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को खो चुके बेसहारा बच्चों के लिए शुरू की गई थी। योजना के तहत पात्र बच्चों को प्रति माह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि मार्च 2026 तक की सहायता राशि पहले ही जारी की जा चुकी थी, जबकि अब अप्रैल, मई और जून 2026 की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है।
अप्रैल 2026 के लिए 4,917 लाभार्थियों को 1 करोड़ 47 लाख 51 हजार रुपये, मई 2026 के लिए 4,879 लाभार्थियों को 1 करोड़ 46 लाख 37 हजार रुपये तथा जून 2026 के लिए 4,848 लाभार्थियों को 1 करोड़ 45 लाख 44 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए।मंत्री ने बताया कि लाभार्थी के 21 वर्ष की आयु पूरी होने, बालिका लाभार्थी के विवाह अथवा लाभार्थी के सेवायोजित होने पर उसे योजना से बाहर कर दिया जाता है।इस अवसर पर निदेशक बंशीलाल राणा, सीपीओ अंजना गुप्ता सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें