आठवें दिन भी जारी लैब तकनीशियनों का धरना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून 26 मई ।बेरोजगार डिग्रीधारक लैब तकनीशियनों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान मेडिकल लैब तकनीशियन एसोसिएशन उत्तराखण्ड (राजकीय) के प्रदेश महासचिव महावीर चौहान और संरक्षक राकेश बड़वाल धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलन को नैतिक समर्थन देते हुए समर्थन पत्र सौंपा।

धरनास्थल पर पहुंचे प्रदेश महासचिव महावीर चौहान ने कहा कि मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ की सभी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं। उन्होंने कहा कि आई०पी०एच०एस० मानकों के अनुरूप पदों का सृजन, वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती, एकमुश्त आयु सीमा में छूट तथा सरकारी लैबों के निजीकरण पर रोक लगाई जानी चाहिए।उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में लैब तकनीशियनों के कई पद रिक्त पड़े हैं, वहीं दूसरी ओर नियमावली में संशोधन न होने और लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने के कारण योग्य अभ्यर्थियों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
वहीं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ के महासचिव मयंक राणा ने समर्थन के लिए आभार जताते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।धरने में आशीष खाली, रणवीर बिष्ट, गणेश गोदियाल, शरद पाल सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें